राहुल द्विवेदी 'स्मित'

संपादित करें

राहुल द्विवेदी 'स्मित' (जन्म: 20 मई 1987) हिन्दी के कवि और गीतकार हैं। वे साहित्यिक संस्था काव्य चौपाल के संस्थापक हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद के करौंदी ग्राम में हुआ।

जीवन एवं शिक्षा

संपादित करें

राहुल द्विवेदी 'स्मित' का जन्म 20 मई 1987 को लखनऊ जनपद के करौंदी ग्राम में हुआ। उनके पिता महेश प्रसाद द्विवेदी और माता अनीता रानी हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर तथा बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की।

साहित्यिक कार्य

संपादित करें

राहुल द्विवेदी 'स्मित' की रचनाएँ विभिन्न साझा काव्य एवं गीत-संकलनों में प्रकाशित हुई हैं। इनमें कवितालोक: प्रथम उद्भास, गीतिकालोक, तेरी यादें, गुलदस्त-ए-ग़ज़ल, युवा उत्कर्ष काव्य संग्रह, भारत के प्रतिभाशाली रचनाकार, शुभमस्तु-3, नेह के महावर, नयी पीढ़ी के गीत, परवाज़-ए-ग़ज़ल तथा दोहे के सौ रंग शामिल हैं।

उनकी रचनाएँ विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं तथा ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। उनकी रचनाओं का प्रसारण दूरदर्शन तथा आकाशवाणी लखनऊ से भी हुआ है।

उनका गीत-संग्रह पुनः युधिष्ठिर छला गया है प्रकाशित हो चुका है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने उन्हें 'डॉ० हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान से सम्मानित किया है।

राहुल द्विवेदी 'स्मित' को विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। प्राप्त सम्मानों में निम्न शामिल हैं:

  • डॉ. हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान — उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान
  • सृजन सम्मान 2025 — उत्तर प्रदेश साहित्य सभा
  • गीतिका गौरव सम्मान — कवितालोक सृजन संस्थान, लखनऊ
  • गीत श्री सम्मान — साहित्य प्रोत्साहन संस्थान, मनकापुर, गोंडा
  • स्व. इन्द्रदेव सिंह सम्मान — गहमर वेलफेयर सोसायटी, गहमर, गाजीपुर
  • प्रतिभाशाली रचनाकार सम्मान 2016 — जे.एम.डी. पब्लिकेशन, दिल्ली
  • श्रेष्ठ ग़ज़लकार सम्मान — शब्दांकुर प्रकाशन, दिल्ली
  • काव्य श्री सम्मान — साहित्य सेवा संस्थान, फैजाबाद
  • पंडित रविन्द्र नाथ मिश्र सम्मान — अखिल भारतीय साहित्य उत्थान परिषद, लखनऊ
  • गीतिका भूषण सम्मान — साहित्य प्रोत्साहन संस्थान, मनकापुर, गोंडा
  • काव्य भारती सम्मान 2018 — श्री शतचण्डी महायज्ञ, पीर नगर, कमलापुर, सीतापुर
  • गीतिका श्री सम्मान — श्रद्धेय गीतकार पंडित रामानुज त्रिपाठी संस्थान, सुलतानपुर
  • अनागत मार्तण्ड सम्मान — अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान

प्रसारण एवं अन्य कार्य

संपादित करें

राहुल द्विवेदी 'स्मित' ने आकाशवाणी लखनऊ के लोकायन और खेती-किसानी कार्यक्रमों में उद्घोषक के रूप में कार्य किया है। वे रेडियो जंक्शन से भी जुड़े रहे हैं।

काव्य चौपाल

संपादित करें

राहुल द्विवेदी 'स्मित' काव्य चौपाल के संस्थापक हैं। काव्य चौपाल के माध्यम से साहित्यिक कार्यक्रमों, काव्य-पाठ तथा साहित्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

काव्य चौपाल संचालन मण्डल

संपादित करें

काव्य चौपाल की स्थापना कवि एवं गीतकार राहुल द्विवेदी 'स्मित' ने की। इसके संचालन में साहित्यकारों का एक मंडल कार्यरत है। वर्तमान संरक्षक धीरज श्रीवास्तव एवं राम बाबू रस्तोगी हैं। मनोज मानव अध्यक्ष तथा सुनील गुप्त 'विचित्र' महामंत्री हैं।

वर्तमान सहयोगी संचालन मंडल में अवनीश त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, दिनेश कुशभुवनपुरी, स्नेहलता पाण्डेय, ममता लड़ीवाल, निभा राजीव 'निर्वी' तथा ऋतुबाला रस्तोगी शामिल हैं।

काव्य चौपाल के प्रमुख कार्यक्रम

संपादित करें

काव्य चौपाल के अंतर्गत आयोजित/प्रसारित प्रमुख कार्यक्रमों में स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता, चौपाल चिट्ठी, कवि सम्मेलन, साहित्यिक संवाद, कवि एवं रचनाकार परिचय, तथा विभिन्न अवसरों पर विशेष काव्यपाठ कार्यक्रम शामिल हैं।

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें